एकता कपूर अब-तक शादी ना करने की मुख्य वजह अपने पिता जितेंद्र कपूर को बताया।
भारतीय टेलीविजन की क्वीन कहे जाने वाली एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की हेड है।
एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की, कसौटी जिंदगी की, कुमकुम भाग्य, ये है मोहब्बतें, नागिन जैसी काफी सुपर हिट सीरियल्स बना चुकी है। जिसके लिए उन्हें ना सिर्फ दर्शकों की वाहवाही मिली बल्कि इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले हैं।
बात करते हैं एकता कपूर की शादी की, बता दे कि जब भी एकता कपूर से शादी से जुड़ा कोई भी सवाल किया जाता है। तो उनका हमेशा एक ही जवाब रहता है, कि सलमान खान की शादी के थोड़े दिन या एक दो साल बाद ही वह शादी करेंगी। जिससे साफ-साफ दिखता है, कि वह सवाल को टाल रही है।
हालांकि अब उन्होंने अपनी शादी के मुद्दे पर भी एक खुलासा किया है। एकता कपूर अब तक शादी क्यों नहीं की?इस पर उन्होंने खुलकर कहा कि अपने पिता की वजह से वह शादी नहीं की।
एकता कपूर अपने पिता जितेंद्र कपूर के बारे में बताया कि शादी को लेकर उनके पिता ने एक बड़ी अजीब शर्त रखी थी। और शर्त ही वह वजह है, जिसके वजह से वह आज तक शादी नहीं कर पाई। आगे उन्होंने बताया कि उनके सामने जितेंद्र कपूर ने शर्त रखा कि या तो शादी करेंगी या काम, दोनों में से किसी एक का उन्हें चुनाव करना था। और उन्होंने तभी शादी नहीं करने का फैसला लिया। और अपने काम को पहला तवज्जो देते हुए उन्होंने अपने काम को चुना।
हालांकि एकता कपूर ने यह भी कहा कि मुझे मां बनने का शौक था। लेकिन मुझे सिर्फ एक बच्चे के लिए शादी भी नहीं करना था। इसलिए उन्होंने 36 साल के उम्र में 27 जनवरी वर्ष 2019 में सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी। एकता कपूर के बेटे का नाम रवि है।
एकता कपूर अपने बेटे रवि के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती है। और इसी वजह से उन्होंने अपने ऑफिस से क्रेच की शुरुआत भी की थी। 17 साल की उम्र से ही एकता कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत कर दी थी। और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भरा सफर तय किया है।
यह भी पढ़ें : मौनी रॉय के आउटफिट को लेकर फैंस ने किया उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल।