अप्रैल तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट।
बॉलीवुड में आजकल शादियों का सीज़न चल रहा है। बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक के कई सितारों ने हाल ही में शादी के पवित्र बंधन में बंधे हैं और अभी ऐसे कई और सितारे हैं, जिनके शादी के भी काफ़ी कयास लगाए जा रहे हैं।
वही,फैंस को सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का भी बेसब्री से इंतजार है। इनके शादी को लेकर काफी लंबे समय से बातें हो रही है। पर इनके साथ ही उनके चाहने वाले को काफी लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार भी है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी पहले से ही झूठी खबरें आती रही है। हालांकि इन दिनों फिर से दोनों की शादी को लेकर नई खबरें सामने आ रही है।
बता दे,कि एक रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वर्ष के अप्रैल महीने तक शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने का सोच रहे हैं, वहीं इनके परिवार वालों ने इनकी शादी को लेकर तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू कर दी है।
सूत्रों के जरिए एक और बात सामने आ रही है, वह है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी का वेन्यू जो राजस्थान के रणथंभौर में हो सकती है। क्योंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को यहां अधिकतर छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है और इस जगह से दोनों को ही काफी लगाव है।
कुछ महीने पहले ही बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपनी शादी रणथंभौर से ही किये है।
वैसे पहले यह भी खबरें आई थी, कि पिछले वर्ष ही रणबीर और आलिया दिसंबर तक शादी करेंगे। लेकिन बाद में दोनों की व्यस्त सेड्यूल को देखते हुए उनकी शादी को पोस्टपोन कर दी गई थी।
लंबे समय से फैंस कर रहे थे, रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार और शायद अब रणबीर और आलिया की शादी का इंतजार उनके फैंस के लिए अप्रैल में जाकर खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें : आखिर क्यों नाइट क्लब में प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ी एक महिला।