सड़कों पर सैंडविच बेचने वाला आज बॉलीवुड का सुपरस्टार।

भारत के अलग-अलग जगहों से लोग एक सपना लेकर मुंबई शहर आते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास सब कुछ होता है। तो वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं,जिनके पास कुछ नहीं होता और वह अपना किस्मत आजमाने इस शहर में आते हैं।

मुंबई आने के बाद भी बॉलीवुड में काम मिलना इतना आसान नहीं होता है। इसलिए इन्हीं में से कुछ अपने कड़ी मेहनत और जुनून से ऐसे सितारे बनकर उभरते हैं जिन्हें ना सिर्फ बॉलीवुड में पहचान मिलती है। बल्कि एक अलग स्तर पर अपना नाम बनाने में कामयाब भी हो जाते हैं।

बात उस अभिनेता का हो रहा है, जिसका बचपन काफी गरीबी में निकला था। जो छोटी उम्र से ही अपना पेट भरने के लिए सड़कों और गलियों में सैंडविच बेचा करते थे। परंतु आज जब भी बात बॉलीवुड के सुपरस्टारों की होती है, तो सबसे पहले उनका नाम लिया जाता है। नाम और शोहरत के साथ ही उनके नाम करोड़ों की संपत्ति भी है।

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार दिलीप कुमार जिनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ़ खान था। हालांकि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही उन्होंने अपना असली नाम को बदलकर दिलीप कुमार रख लिया था।

फिल्म जगत से जुड़ने तथा अभिनेता बनने के लिए उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया था। बता दे कि दिलीप कुमार के पिता का फल का रोजगार था। दिलीप कुमार का बचपन काफी गरीबी के साथ गुजरा था और दिलीप कुमार का सपना एक ऐक्टर बनने का था, जिसकी वजह से वह अपना घर छोड़कर मुंबई आना चाहते थे।

हालांकि बाद में वह अपने पूरे परिवार के साथ अपने जन्मस्थान पुणे को छोड़कर मुंबई पहुंच भी गए रहने के लिए। लेकिन मुंबई में उनका कुछ ही समय बीता था, कि उनका अपने पिता के साथ विवाद हो गया। और यही कारण था कि वह मुंबई से वापस पुणे चले गए रहने के लिए।

पुणे जाने के बाद दिलीप कुमार के पास कोई रोजगार नहीं था जिसके वजह से उन्होंने अपना गुजारा करने के लिए तथा अपनी आर्थिक हालत को सुधारने के लिए सैंडविच बेचने का काम शुरू कर दिया। लेकिन इसके बाद भी दिलीप कुमार अपना खर्चा नहीं चला पा रहे थे, जिसके वजह से वह फिर से वापस मुंबई दोबारा आ गए।

मुंबई आते ही उन्होंने अपने लिए सबसे पहले काम ढूंढना शुरू कर दिया। इसी भागदौड़ में उनकी मुलाकात अचानक देविका रानी से हो गई जो कि बॉम्बे टॉकीज की मालकिन हुआ करती थी और उस वक्त उन्होंने ही दिलीप कुमार को बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने के लिए सलाह दिया।

देविका रानी के विचार दिलीप कुमार को काफी अच्छे लगे और उन्होंने फिल्मों में अभिनय करने का सोच लिया और उन्होंने कई फिल्में भी की हालांकि उनके हाथ शुरुआत में केवल नाकामयाबी ही लगी। परंतु फिर भी उन्होंने हार नहीं माना और मेहनत करते रहे और आगे जाकर अपने मेहनत के बलबूते पर ही बॉलीवुड के सुपरस्टार बने। साठ के दशक में उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक अलग ही पहचान बनाया।

यह भी पढ़ें : आमिर खान की तीसरी शादी की खबर में कोई सच्चाई नहीं।

Leave a Reply