एकदम टेस्टी लिट्टी चोखा बनाने की सबसे आसान विधि जानिए
कभी लिट्टी चोखा बिहार और बिहारियत की पहचान हुआ करता था लेकिन बदलते दौर और देश दुनिया में बिहारियों की बढ़ती धाक ने इसे अंतरराष्ट्रीय डिश बना दिया है। हम कह सकते हैं कि बिहारी जहां जहां भी गए, साथ साथ लिट्टी चोखा लेते गए। भारत के हर हिस्से में अब लोग लिट्टी को पसंद करने लगे हैं। वैसे भी जब सत्तू से स्टफ किए गए लिट्टी को जब देसी घी के साथ परोसा जाता है तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।
दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में भी आज की तारीख में जब शादी ब्याह होते हैं तो खाने की मेन्यू में लिट्टी चोखा को भी शामिल किया जाता है। जिस तरीके से पंजाबी कुलचे छोले और दक्षिण भारतीय इडली, डोसा का प्रसार व्यापक हुआ है, ठीक वैसे ही लिट्टी चोखा का प्रसार भी देश भर में हो गया है।
कई लोग लिट्टी को चोखा के साथ खाना पसंद करते हैं तो कई लोग इसे टमाटर, बैंगन आदि की चटनी के साथ भी खाते हैं। वैसे अब मटन और चिकेन के साथ भी लिट्टी खाने का प्रचलन भी बढ़ गया है। लिट्टी के साथ मटन और चिकेन खाने का प्रचलन बिहार के रोहतास जिले से हुआ है। आप जब भी रोहतास जिले के मुख्यालय सासाराम जाएंगे तो सुबह सुबह आपको लिट्टी और मटन की दुकानें सजी हुई नजर आ जाएंगी।
इसके अलावा जब आप बिहार की राजधानी पटना जाएंगे तो यहां चंपारण मीट जैसी दुकानों में लिट्टी और मटन, लिट्टी और चिकेन भी लोग बेहद चाव से खाते हुए नजर आ जाएंगे। वैसे पारंपरिक रुप से लिट्टी और चोखा की जोड़ी ठीक वैसे ही है, जैसे रजनीगंधा और तुलसी की अटूट जोड़ी। जिस तरह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह अलग नहीं हो सकते हैं, वैसे ही लिट्टी और चोखा को भी अलग अलग नहीं किया जा सकता है, इससे आनंद में कमी आ जाएगी।
यह भी पढ़ें :- अगर आप भी चाहते हैं गुलाबी होंठ, तो अपनाए यह प्राकृतिक तरीके…
फिर भी अगर आप नॉनवेज के शौकीन है तो आपको लिट्टी के साथ मटन जरुर ट्राई करना चाहिए। हम आपको लिट्टी और चोखा बनाने की विधि बनाने जा रहे हैं। आप घर पर इसे बनाने की कोशिश कर सकते हैं, वैसे हम आपको बता दें कि अगर चोखा की बजाय लिट्टी को मटन या चिकेन के साथ बनाकर खाना चाहते हैं तो याद रखिए कि ग्रेवी को जरा गाढ़ा ही रखें। लिट्टी के साथ पतली ग्रेवी में मजा नहीं आएगा।
बहरहाल हम आपको बताने जा रहे हैं और लिट्टी और चोखा बनाने की सबसे आसान विधि। आप भी ट्राई कीजिए और एकदम करारी लिट्टी और मजेदार चोखा का आनंद लीजिए।
लिट्टी चोखा बनाने के लिए सामग्री क्या क्या चाहिए
- गेहूं का आटा…. 4 कप
- आधी छोटी टी स्पून अजवायन
- आधा कप घी
- आधा चम्मच खाने वाला सोडा
- 2 कप सत्तू
- स्वादानुसार नमक
- अदरक
- बारीक कटा हुआ धनिया
- 4 -5 हरी मिर्च
- थोड़ा सा जीरा
- सरसो तेल
- अचार का मसाला
- नींबू का रस
- आधा चम्मच काला नमक
- 2 बैंगन
- 4 टमाटर
- प्याज
- लहसुन
लिट्टी बनाने की विधि
- सबसे पहले आटा को अच्छे से छान लें। उसमें देसी घी और अजवायन डालकर आंटे को गूंथ लें। कुछ देर तक उसे छोड़कर अब लिट्टी के लिए स्टफिंग करना शुरु कर दें।
- एक बाउल में सत्तू लें और उसमें सभी मसालों को अच्छी तरह से मिला लें। सत्तू में सरसों का तेल और अचार का मसाला भी मिला दें। याद रखें कि सत्तू दरदरा रहना चाहिए।
- अब आटे की लोईयां बनानी शुरु कर दें। उसे गोल गोल बेलकर सत्तू डाल दें। इसे ओर से बंद करके गोल गोल आकार दें। ऐसे ही सभी लिट्टी को गोल गोल आकार देकर बना लीजिए।
- अब इन्हें सेंकने के लिए हल्की आंच पर रख दें। अगर आप चाहें तो लिट्टी को पैन में भी सेंक सकते है।
चोखा बनाने की रेसिपी
- चोखा बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन, आलू और टमाटर को हल्की आंच पर भून लें और सबका छिलका उतार दें।
- अब इसे एक बरतन में डालकर ठीक तरीके से मैश कर लें। इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट मिला लें।
- कई लोग चोखे में घी और सूखे हुए लाल मिर्च का तड़का भी लगाते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं….. ये लीजिए…. आपका चोखा तैयार है।
लिट्टी चोखा सर्व करने का तरीका
लिट्टी चोखा सर्व करने के लिए लिट्टी को हथेलियों से दबाकर इसे देसी घी में डूबो दें। थाली में लिट्टी रख दें और बाउल में चोखा डालक इसे धनिया पत्ति से गार्निश कर दें। इसके साथ साथ कच्चा प्याज, हरी चटनी भी सर्व कर सकते हैं।
सिमरनजीत सिंह
यह भी पढ़ें : घर पर बनाएं तंदूरी चिकेन, होटल से भी स्वादिष्ट, फटाफट हो जाएगा तैयार….
हमारे YouTube Channel को Subscribe करे