आखिर क्यों जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के मंत्री को कहा देशद्रोही।
एक ओर जहां भाजपा और जदयू एकजुट होने का संकेत देता है, वहीं दूसरी ओर जदयू के मंत्री भाजपा के नेता पर तीखा वार करते हुए ना केवल भाजपा के नेता सम्राट अशोक पर निशाना साधा है।
बल्कि भाजपा के ऊपर हमला किया है। उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के खिलाफ बोलने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं।
हाल ही में कर्नाटक से जुड़ा एक मुद्दा पर उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए देश के प्रधानमंत्री से लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री तक के सामने रखी अपनी बड़ी मांगे।
पूरा मामला कर्नाटक का है। दरअसल कर्नाटक के बीजेपी नेता ने अपने एक बयान में कहा, कि आने वाले 200 से 500 वर्षों के बाद देश में राष्ट्रध्वज तिरंगा की जगह भगवा रंग लहराएगा।
जहां एक तरफ भाजपा के हर एक बड़े नेता की यही कोशिश हैं, कि भगवा रंग के छाव में उनकी सरकार बने। वहीं दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के मंत्री के बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया।
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ट्वीट में लिखा की राष्ट्रीय झंडा तिरंगा की जगह कोई अन्य झंडा लाने की कोशिश देशद्रोह है।
आगे उन्होंने लिखा कि कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री और देश के माननीय गृह मंत्री जी को ऐसे तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने हेतु अविलंब कदम उठाना चाहिए।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए यह भी कहा, कि यह घटना सम्राट अशोक के अपमान की एक और कड़ी है।
एक ओर जहां भाजपा और जदयू अपनी दूरियों को कम करने की कोशिश में लगा हुआ है, वहीं जदयू के मंत्री के इस तरह के बयान से शायद दोनों पार्टियों के बीच दूरियां कम होने के बजाय और ज्यादा न बढ़ जाए।
यह भी पढ़ें : नीतीश को झटका, लालू से मिलने पहुंची पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष