राहुल गांधी के खिलाफ BJP ने खोल दिया बड़ा मोरचा, 1000 से ज्यादा केस दर्ज कराया जाएगा…..

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा मोरचा खोल दिया है. भाजपा राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह के 1000 मामले दर्ज कराएगी. भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ यह मोरचा उनके उस ट्वीट के खिलाफ खोला है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि भारत गुजरात से पश्चिम बंगाल तक मौजूद है. यह अरुणाचल प्रदेश के चीनी दावे को स्वीकार करता है.

अब राहुल गांधी के इस ट्वीट पर भाजपा ने राहुल गांधी पर 1000 राजद्रोह के मुकदमे दर्ज करवाने का फैसला किया है. दरअसल राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए भारत की मजबूती, ताकत और सौंदर्य को बयां कर रहे थें लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर का नाम इसमें छोड़ दिया. भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है.

राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे भारतीय संघ में शक्ति है. हमारी संस्कृतियों का संघ. हमारे राज्यों का संघ, हमारे भाषाओं का संघ, हमारे लोगों का संघ, हमारी विविधता का संघ, कश्मीर से लेकर केरल तक. गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक. भारत अपने सभी स्वरुपों में सुंदर है. भारत की भावना का अपमान मत करो.

अब भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त होता है. मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित पूरे पूर्वोत्तर उनके सुंदर भारत के विचार का हिस्सा नहीं है. अब राहुल गांधी के इस ट्वीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी असम में राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह के 1000 मुकदमे दर्ज कराने जा रही है.

यह भी पढ़ें : सर्वे : BJP की हालत खराब, सीएम हार सकते हैं चुनाव, कांग्रेस की सीटें…

Leave a Reply