अब तक कितने मेयर उम्मीदवार : नगर निगम सासाराम

सासाराम नगर पालिका का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। हो भी क्यों न, सासाराम बिहार का ही नहीं बल्कि देश के सबसे पुराने शहरों में से एक रहा है। सासाराम कभी गांव नहीं रहा है। नगर परिषद से होता हुआ अब यह नगर निगम की श्रेणी में सूचीबद्ध हो चुका है। उधर बिहार सरकार ने पहली बार मेयर/डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से यानी कि जनता के वोट से चुनने का प्रावधान कर दिया है। ऐसे में सासाराम का पहला मेयर बनने की जंग छिड़ गई है, हालांकि अभी तक आरक्षण सूची नहीं आई है। ऐसे में यह तय नहीं हुआ है कि सासाराम मेयर की कुर्सी सामान्य रहेगी या फिर यह महिला/अत्यंत पिछड़ा अथवा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए रिजर्व रहेगा, फिर भी प्रत्याशियों की लंबी सूची आ गई है, जिससे हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं।

  1. सुरेंद्र कुमार अग्रवाल (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर परिषद)

  2. संजय कुमार सिंह ( व्यवसायी एवं राजद नेता)

  3. सत्येंद्र साह (पूर्व विधायक प्रत्याशी)

  4. रामकुमारी देवी (पूर्व प्रखंड प्रमुख)

  5. संतोष कुमार ( भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद के पुत्र)

  6. अत्येन्द्र कुमार सिंह (पूर्व नगर पार्षद )

  7. मोहम्मद अली ( राजद नेता सह पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि)

  8. नित्यानन्द शर्मा ( पूर्व विधायक प्रत्याशी सह पूर्व कांग्रेस नेता)

  9. दशमेश सिंह बरनाला (समाजसेवी सह जदयू नेता )

  10. विवेक कुमार कुशवाहा ( जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस )

  11. रविन्द्र मेहता (समाजसेवी)

  12. बेचू महतो (पूर्व प्रखंड प्रमुख)

  13. के के सिंह (पूर्व प्रखंड प्रमुख )

  14. डॉ जावेद अख्तर ( कांग्रेस नेता )

  15. हाजी मुमताज ( राजद नेता )

  16. अनिल सिंह ( जदयू नेता )

यह भी पढ़ें : जब सुभाष चंद्र बोस की बेटी को हो गया था प्यार , 17 साल की उम्र में।

Leave a Reply