एक करोड़ 54 लाख संपत्ति के मालिक हैं,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से आज अपना नामांकन दाखिल किया है। सीएम ने अपने एफिडेविट में बताया कि उनके पास कुल संपत्ति एक करोड़ 54 लाख 94 हजार की है तथा उनके ऊपर एक भी क्रिमिनल केस नहीं है।
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नामांकन के साथ ही फाइल किए गए एफिडेविट में अपना सारा संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। जिसमें साफ बताया है, कि उनके पास पूरे एक करोड़ 54 लाख की संपत्ति है। जिसमें एक लाख रुपए नगद है।
हालांकि इससे पहले जब योगी आदित्यनाथ 2017 में विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे थे,तब उन्होंने अपनी संपत्ति जो बताई थी,उसमें 95. 98 लाख रुपए थी। बीते 5 वर्षों में उनकी संपत्ति तकरीबन 60 लाख तक बढ़ी है।
सीएम के 11 अलग-अलग बैंकों में अकाउंट है। जिनमें एक करोड़ 13 लाख 75 हजार तक रुपए जमा है। वही सीएम के पास अपना कोई घर या भूमि नहीं है। परंतु उनके पास बीमा पॉलिसी के माध्यम से भी करीब 37.57 लाख रुपए हैं|
सीएम के पास सोने के कुंडल भी हैं। जिनका मूल्य 49 हजार तक बताए गए हैं और योगी आदित्यनाथ सोने की चेन में रुद्राक्ष माला पहनते हैं और उस माला का कीमत 20 हजार है। सीएम के पास जो मोबाइल फोन है,उसका कीमत भी तकरीबन बारह हजार हैं।
वही योगी आदित्यनाथ के पास दो हथियार भी है। जिसका कीमत एक लाख 80 हजार है, जिसमें एक लाख की रिवाल्वर और 80 हजार की राइफल शामिल है।
5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे योगी आदित्यनाथ पहली बार लोकसभा चुनाव गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर 1998 में लड़े थे और जीते भी थे। उस वक्त योगी आदित्यनाथ की उम्र केवल 26 वर्ष थी।
इसके बाद उन्हें लगातार पांच वर्षों तक सांसद चुना गया। योगी आदित्यनाथ बारहवीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद भी रह चुके हैं। फिर वर्ष 2017 में यूपी के मुख्यमंत्री बने और उसके बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें : बिहार में MLAऔर MLC की सैलरी जानकर हैरान रह जाएंगे…