योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर से जीतने की कितनी है संभावना।
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में बीजेपी ने गोरखपुर से अपने उम्मीदवार के रूप में योगी आदित्यनाथ को उतारा है। गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गृह क्षेत्र है और अब अपने गृह क्षेत्र से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लड़ेंगे चुनाव।
कयास लगाया जा रहा है,कि योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश के चुनाव में गोरखपुर से जितने की संभावना सबसे ज्यादा है। योगी आदित्यनाथ अगर गोरखपुर से चुनाव जीतते हैं,तो इसके साथ वह कई कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे।
कुछ इस तरह है, रिकॉर्ड
1.15 वर्षों के बाद उत्तर प्रदेश के पहले विधायक मुख्यमंत्री बन सकते हैं,योगी आदित्यनाथ।
2.योगी आदित्यनाथ 30 वर्षों बाद सत्ता को बरकरार रखने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
3.दूसरे टर्म में लगातार जीत हासिल करने वाले भाजपा मुख्यमंत्री बन सकते हैं योगी।
4.34 वर्षों का पुराना अंधविश्वास तोड़ने वाले पहले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी बना सकते हैं, योगी आदित्यनाथ।
हाल में अपने एक मीडिया इंटरव्यू में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रचंड बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। यह आप सब को देखने को प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें : एक करोड़ 54 लाख संपत्ति के मालिक हैं,यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
आप सब देखिए कि भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जिस प्रभावी ढंग से काम किया है, वह सबके सामने है। सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ ही भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की सरकार 10 मार्च को परिणाम आने पर बनाएगी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं,मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार खुद एमएलए का चुनाव नहीं लड़ते हैं,लेकिन योगी आदित्यनाथ इसे बदलने जा रहे हैं।
बता दें कि 1998 से लेकर 2017 तक योगी आदित्यनाथ सांसद रहे हैं और यही नहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद 5 सालों का टर्म भी पूरा करने वाले योगी तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 70 वर्षों में यूपी के 21 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। परंतु इनमें से केवल तीन ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 5 सालों का अपना कार्यकाल पूरा किया है।
इनके अलावा जितने मुख्यमंत्री बने थे। वह या तो 5 साल पूरा करने से पहले ही हटा दिए गए या फिर समय से पहले ही उनकी सरकार गिर गई।
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का 5 सालों का कार्यकाल देखते हुए पूरी तरह से सुनिश्चित हो गया है, कि गोरखपुर से उनका जितना संभव है। उन्होंने हर क्षेत्र में प्रगति की है। इसके वजह से वह एक और इतिहास रचने के काफी करीब है।
बीजेपी ने हाल में ट्वीट करके बाकी के पार्टियों पर शिकंजा कसते हुए सवाल किया है, की बुआ, बबुआ और मिसेज वाड्रा जी को जनता को बताना चाहिए कि आप किस-किस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, या हार के डर से चुनाव नहीं लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें : आखिर क्यों नाइट क्लब में प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ी एक महिला।