शुक्रवार को करें ये उपाय।
हम सब जानते हैं, शुक्रवार के दिन को संतोषी माता का दिन माना जाता है। मां संतोषी रिद्धि-सिद्धि की पुत्री हैं, तथा उनके पिता गणेश जी हैं। संतोष की देवी कहे जाने वाली माता संतोषी अपने भक्तों को भी संतोष प्रदान करती है।
शुक्रवार के दिन को संतोषी माता का वार कहा जाता है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन व श्रद्धा पूर्वक मां संतोषी की पूजा-अर्चना इस दिन करते है,मां संतोषी उनका बेड़ा पार करती है।
यदि आप शुक्रवार का व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप 16 व्रत लगातार करें या अगर आप चाहे तो उससे अधिक व्रत भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाओं को मां संतोषी पूर्ण करेंगी तथा आपके घर में धन संपत्ति की कभी कमी नहीं होने देगी।
पूजा की विधि:-
सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके मां संतोषी का व्रत रखें तथा नियमित रूप से विधि-पूर्वक पूजा करें। पूजा शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार से ही शुरू करें। व्रत शुरू करने से पहले संकल्प जरूर ले। गुड़ और चना मां संतोषी का परम-प्रिय भोग है, इसलिए प्रसाद में इसे रखना ना भूलें। ध्यान रखें कि लाल फूल ही शुक्रवार को मां संतोषी को चढ़ाए,क्योंकि लाल रंग माता को प्रिय है। पूजा के पहले गोबर से गौरी गणेश बना ले और पहले गणेश जी का पूजा करें तभी मां संतोषी का करें।
नारियल, श्रृंगार की चीजें और चुनरी माता को चढ़ाए। एक बात का हमेशा ध्यान रखें की मां संतोषी को कभी खट्टे चीजों का भोग ना लगाएं। अगर आप व्रत कर रही हैं, तो आप भी खास करके खट्टे फल से परहेज करें। क्योंकि मां संतोषी को खट्टे बिल्कुल नहीं पसंद है। खट्टा भोजन करने या खट्टा प्रसाद चढ़ाने से मां क्रोधित होती है। इसलिए इस दिन खट्टी चीजों को छूने से भी परहेज करें। संतोषी मां का व्रत कथा अवश्य पढ़ें।
कलश की स्थापना करें तथा दीप-धूप भी रखे। शुक्रवार के दिन याद से गौ माता का भी पूजन करें तथा उन्हें भी प्रसाद खिलाए ऐसा कहा जाता है, कि संतोषी मां के पूजा के साथ अगर गौ माता की पूजा करेंगे तो मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती है। शुक्रवार का व्रत यानी कि संतोषी मां का व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। हालांकि यदि भक्त श्रद्धा पूर्वक और पूरे विधि-विधान से पूजा करें तो मां संतोषी शीघ्र प्रसन्न भी होती है। निसंतान स्त्रियों को संतान की प्राप्ति भी होती है, तथा मां संतोषी अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें : आज बुधवार को करें ये आसान उपाय, धन दौलत से भर जाएगा घर…