आईपीएल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन।
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा है और इसी के साथ 2022 आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभालने वाले रोहित शर्मा और ईशान किशन फिर से एक बार मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे।
बता दे, कि बेंगलुरु में 12 फरवरी को हो रही नीलामी के पहले दिन ही ईशान किशन को 15.25 करोड़ की बोली लगाकर मुंबई की फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया है।
वही 23 वर्षीय ईशान किशन एक बार फिर से मैदान में रोहित शर्मा के साथ बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
ईशान किशन का बेस प्राइस लगभग 2 करोड रुपए था हालांकि वह इससे तकरीबन 8 गुना ज्यादा महंगे बिके।
मुंबई फ्रेंचाइजी के अब तक आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई है।
ईशान किशन को पिछले सीजन में 6.2 करोड़ रुपए मिले थे और इसके मुताबिक इस वर्ष तकरीबन 9 करोड़ रुपए ज्यादा मिले हैं।
ऑक्शन के पहले दिन मुंबई ने लंच तक किसी खिलाड़ी को नहीं खरीदा था। हालांकि उसके बाद जैसे ही ईशान किशन की बारी आई तो मुंबई फ्रेंचाइजी ने कोई कसर नहीं छोड़ते हुए खुलकर ईशान किशन की बोली लगाई।
अबतक ईशान किशन के पास तकरीबन 110 टी20 मैचों का अनुभव है,इससे पहले वह झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। इशान किशन ने अब तक इस फॉर्मेट में कुल 2 शतक और 15 अर्धशतक के साथ कुल 2726 रन बनाए हैं।
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईशान किशन केवल पांच t20 मैच ही खेल पाए हैं,जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से 113 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें : आईसीसी t20 वर्ल्ड कप के 2007 से 2021 तक के सफ़र में किन-किन देशों ने जीती ट्रॉफी।