कांग्रेस ने बनाया अपना नया चुनावी रणनीतिकार, इस राज्य से होगी शुरुआत

एक और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हिमाचल प्रदेश जीतने के बाद कांग्रेस देश के सबसे बड़े दक्षिण भारतीय राज्य में अपना तिरंगा लहराने जा रही है। जी हां, वह राज्य है कर्नाटक…. कर्नाटक जहां इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, कांग्रेस विपक्ष में है। कांग्रेस ने पूरी एड़ी चोटी का जोर इस राज्य को जीतने के लिए लगा दिया है।

आपको बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से ही आते हैं। वह कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस हर हाल में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राज्य में सरकार बनाना चाहती है।

कर्नाटक में अपनी सरकार बनाकर कांग्रेस देश भर में यह मैसेज देना चाहती है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है और कांग्रेस ने एक बड़े राज्य में भारतीय जनता पार्टी को हरा दिया है। इसके साथ ही अगर कांग्रेस कर्नाटक जीत जाती है तो देश में यह भी संदेश जाएगा कि छोटे छोटे दलों को वोट देने से कभी भाजपा नहीं हार सकती है बल्कि अगर भाजपा को हराना है तो कांग्रेस को ही वोट देगा। इससे कांग्रेस भाजपा के स्वाभाविक विकल्प के तौर पर राष्ट्रीय पटल पर उभर कर सामने आएगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कर्नाटक की राजनीति में उबाल है। चूंकि कर्नाटक पढ़े लिखे लोगों का राज्य है, इसलिए वहां के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि केंद्र और राज्य की सत्ताधारी भाजपा बात विकास की करती है लेकिन उनकी राजनीति का लक्ष्य हिंदुओं और मुसलमानों के बीच किसी तरह से विभाजन कर राजनीति का सांप्रदायिकरण किया जाए और वोट की फसल बंटोर ली जाए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कम से कम कर्नाटक में यह मैसेज देने में कामयाब हुई है कि नफरत छोड़ने से ही आपके बाल बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा।

वहीं इस राज्य में कांग्रेस बूथ प्रबंधन पर पूरा जोर दे रही है। अभी से ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमिटियों का काम चल रहा है। हर बूथ का पूरा डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। किस बूथ पर किस तरह से कैसे तत्वों से निपटना है और अपने वोटरों को ज्यादा से ज्यादा गोलबंद कर वोटिंग कराना है, कांग्रेस इस पर काम कर रही है।

अब बात करते हैं रणनीतिक स्तर पर कांग्रेस की तैयारियां क्या है तो आपको बता दें कि कांग्रेस की रणनीति के नए शिल्पकार सुनील कानुगोलू (Sunil Kanugolu) का मैजिक कर्नाटक चुनाव में देखने को मिल सकता है। दरअसल इसी साल मार्च में कांग्रेस (INC) ने नए चुनाव रणनीतिकार के तौर पर सुनील कानुगोलू को नियुक्त किया है जो आगामी राज्य चुनावों में पार्टी के लिए जीत की राह आसान बनाएंगे।

इससे पहले वे 2017 में भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, द्रमुक के लिए 2019 लोकसभा चुनाव व अन्नाद्रमुक के लिए तमिलनाडु का 2021 विधानसभा चुनाव को लेकर काम कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की गैर मौजूदगी में पार्टी की साख को मजबूत बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय सुनील को दिया गया था। संभावना जताई गई कि सुनील अपना काम कर्नाटक चुनाव से शुरू करेंगे और बाद में कांग्रेस के लिए प्रत्येक चुनावों में रणनीति तैयार करेंगे।

Leave a Reply