आखिर क्यों यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा प्रियंका गांधी की लग्जरी कार का चालान।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर कटा चालान और चालान काटने का मुख्य वजह कार का रफ्तार था।

विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए मथुरा और आगरा पहुंचा।

प्रियंका गांधी की गाड़ी ने नियमों को तोड़ा था। इसलिए उनकी गाड़ी का चालान काटा गया। 122 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में थी प्रियंका गांधी की कार।

ट्रैफिक पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक चालान ओवरस्पीड के कारण ही काटा गया था।चालान काटने के तौर पर 2000 रुपए जुर्माना लिए गए थे। चालान तकरीबन 12:47 पर कटा था।

राहुल गांधी पर कार्रवाई तो नरेंद्र मोदी पर क्यों नहीं, चुनाव आयोग पर उठने लगेंं सवाल

ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी, कि जिस समय प्रियंका गांधी की गाड़ी का चालान काटा गया उस वक्त उनकी कार लैंड क्रूजर की स्पीड 122 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

प्रियंका गांधी की कार की स्पीड यमुना एक्सप्रेसवे पर तय किया गया मानक रफ्तार से काफी ज्यादा था। चालान के वक्त प्रियंका गांधी अपने काफिला के साथ वृंदावन की तरफ जा रही थी।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में काफी एक्टिव दिख रही है और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी प्रतिदिन कई विधानसभा में अपने अलग-अलग उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते भी दिख रही है।

बता दे, कि मंगलवार को मथुरा में प्रियंका गांधी अपने उम्मीदवार प्रदीप माथुर के लिए चुनाव प्रचार करने गई थी और आगरा में खैरागढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार रामनाथ उर्फ फौजी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी और उसी दौरान प्रियंका गांधी की लग्जरी गाड़ी का वृंदावन में चालान काटा गया।

बात करते हैं, यमुना एक्सप्रेसवे पर सामान्य दिनों में कितनी तेजी से चलाई जा सकती है कार। यमुना एक्सप्रेसवे पर सामान्य दिनों में 100 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से कार चला सकते हैं,परंतु ठंड और कोहरे के कारण 15 दिसंबर 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक के लिए 100 किलोमीटर को घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार कार के लिए तय की गई थी।


यह भी पढ़ें : फिल्म अंतिम: “द फाइनल ट्रुथ” में किसिंग सीन को लेकर हुई आयुष शर्मा की हालत खराब।

Leave a Reply