Ad by Google
बिहार

कौन बनेगा बिहार में बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष…

Ad by Google
Ad by Google

कौन बनेगा बिहार में बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष पुराने चेहरे को ही फिर से मिलेगा मौका या फिर नए चेहरे पर लगाएगी पार्टी दाव. आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही बिहार में मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष. बिहार में सत्ता से बाहर होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के अंदर नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हलचल शुरू हो चुकी है…..

वहीं यह कयास लगाया जा रहा है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के पहले बिहार बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई अलग अलग तरह की बातें बन रही हैं. तो वहीं बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है…..

लेकिन वही दूसरी ओर केंद्रीय नेतृत्व बिहार बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष संजय जयसवाल का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद भी नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहती. अचानक से लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार ने भाजपा को लगभग अकेला ही कर दिया है……

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” को आखिर क्यों बीच में ही छोड़ रहे हैं………….

17 साल तक भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से मुख्यमंत्री बने रहने वाले नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, लेफ्ट समेत 6 राजनीतिक दलों को साथ लेकर सरकार बनाई है. अब ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने महागठबंधन में शामिल 7 दलों के साथ चुनावी लड़ाई लड़ने की चुनौती होगी……

इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व को एक ऐसे चेहरे की तलाश है, जो वर्तमान महागठबंधन की सरकार को कड़ी टक्कर देने के साथ-साथ संगठन को भी मजबूत कर सके. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यरत अमित शाह ने 14 सितंबर 2019 को संजय जयसवाल को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था. इस लिहाज से 14 सितंबर 2022 को संजय जायसवाल का कार्यकाल खत्म हो चुका है……

बिहार में 3 नवंबर को गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. ख़बरों के अनुसार उपचुनाव परिणाम के पहले ही बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी. वहीं जानकारी अनुसार केंद्रीय नेतृत्व इस बार नए चेहरे के बजाय पुराने चेहरे पर ही दांव खेलना चाहती है……

यही वजह है कि उपचुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव जैसे नेताओं को फिर से जिम्मेदारी सौंपने का मन केंद्रीय नेतृत्व ने बना लिया है. सुशील कुमार मोदी लंबे समय तक बिहार बीजेपी का चेहरा रहे हैं. इसके अलावा नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की सरकार चलाने में भी वो सफल रहे…….

2015 में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे नंदकिशोर यादव ने जिस प्रकार से महागठबंधन सरकार पर हमला बोला था, उसे भुलाया नहीं जा सकता. बिहार की जनता को तभी पता चला था कि नंदकिशोर यादव एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक कुशल वक्ता भी हैं. इसके अलावा लगातार आठ बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रेम कुमार को पार्टी अतिपिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा मानकर चलती है…….

यह भी पढ़ें:- बिहार नगर निकाय चुनाव पर कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला……

Ad by Google
Swati Suman

Recent Posts

राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी की बोलती बंद तो वही ममता बनर्जी पर भी किया प्रहार

राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी की बोलती बंद तो वही ममता बनर्जी और मीडिया…

1 year ago

जयराम रमेश ने दिया बड़ा बयान कहा “ये अमृतकाल नहीं ये अघोषित आपातकाल है”

जयराम रमेश ने दिया बड़ा बयान कहा "ये अमृतकाल नहीं बल्कि अघोषित आपातकाल है". कोयला…

1 year ago

जानिए कैसे वरुण गांधी ने बढ़ाई कांग्रेस, भाजपा और सपा की मुश्किलें…

जानिए कैसे वरुण गांधी ने बढ़ाई कांग्रेस, भाजपा और सपा की मुश्किलें. साल 2024 में…

1 year ago

अमेरिकी अरबपति के बयान पर आखिर क्यों आग बबूला हुई कांग्रेस और बीजेपी..

अमेरिकी अरबपति के बयान पर आखिर क्यों आग बबूला हुई कांग्रेस और बीजेपी. तो वही…

1 year ago

हिलसा में जल्द ही बनेगा मॉडल चिल्ड्रेन पार्क विभिन्न जगहों का किया गया निरीक्षण.

हिलसा में जल्द ही बनेगा मॉडल चिल्ड्रेन पार्कअधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ने विभिन्न जगहों का किया…

1 year ago

लालू यादव करेंगे महागठबंधन की रैली को संबोधित, जानिए रैली के क्या-क्या है मायने

लालू यादव करेंगे महागठबंधन की रैली को संबोधित, जानिए इस रैली के क्या-क्या है मायने.…

1 year ago
Ad by Google

This website uses cookies.